Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

एंटी करप्शन कोर ऑफ इंडिया ने ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कों किया सम्मानित

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                     आजमगढ़। एंटी करप्शन कोर ऑफ इंडिया द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक ...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                 

आजमगढ़। एंटी करप्शन कोर ऑफ इंडिया द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आईपीएस चिराग जैन को उनके कार्यालय पर पहुंचकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कोर ऑफ इंडिया के मंडल मीडिया प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने सम्मान पत्र एवं अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत के अंतरराष्ट्रीय संयोजक अरविंद चित्रांश ने स्मृति चिन्ह एवं अमर भारती ब्यूरो चीफ दुर्गेश तिवारी ने बुके  देकर सम्मानित किया।तत्पश्चात एंटी करप्शन कोर के मंडल मीडिया प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने कहा कि जनपद के प्रभावशाली अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आईपीएस चिराग जैन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बहुत मिलनसार अधिकारी हैं। आए हुए फरियादियों का  त्वरित गति से समस्याओं को निपटाने का कार्य करते हैं,जो बहुत ही प्रशंसनीय है । इसी क्रम में अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत के अंतरराष्ट्रीय संयोजक अरविंद चित्रांश ने कहा कि ऐसे अधिकारी जनपद में साहित्य और संस्कृत के गतिविधियों को बढ़ावा देते हैं। जो अति सराहनीय है।अपने सम्मान से अभिभूत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने एंटी करप्शन कोर के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाजसेवी विपिन कुमार, शिव पब्लिक स्कूल प्रबंधक मनोज पांडेय उपस्थित रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close