Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

समय पर ऋण चुकाने और डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने वाले वेंडर्स हुए सम्मानित

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   स्वनिधि महोत्सव में रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र एवं प्रशस्ति पत्र आजमगढ़ l प्रधान...

 

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

स्वनिधि महोत्सव में रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र एवं प्रशस्ति पत्र

आजमगढ़ l प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के सफल क्रियान्वयन के छह वर्ष पूर्ण होने तथा 1 जून से 30 जून 2026 तक संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद आजमगढ़ में शनिवार को भव्य "स्वनिधि महोत्सव" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में तथा परियोजना निदेशक डूडा संजीव ओझा एवं परियोजना अधिकारी डूडा संजय चावला के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मृगांग शेखर सिन्हा द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों एवं योजना के सफल संचालन में योगदान देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। योजना के अंतर्गत ऋण की समय पर अदायगी करने तथा अधिकाधिक डिजिटल लेन-देन कर कैशबैक प्राप्त करने वाले रेहड़ी-पटरी व्यवसायी आनंद कुमार, वतन सिंह चौहान, अभिषेक चौहान एवं राहुल चौहान को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी अभिषेक यादव, आसमा बानो एवं रागिनी यादव को भी प्रमाण पत्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के विस्तार एवं इसके नवीन प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पीएम स्वनिधि योजना का पुनर्गठन एवं विस्तार करते हुए इसकी अवधि मार्च 2030 तक बढ़ा दी गई है। योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को अब चरणबद्ध रूप से प्रथम ऋण 15,000 रुपये, द्वितीय ऋण 25,000 रुपये तथा तृतीय ऋण 50,000 रुपये तक उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही द्वितीय ऋण का सफलतापूर्वक भुगतान करने वाले पात्र वेंडर्स को 30,000 रुपये की क्रेडिट कार्ड सुविधा भी प्रदान की जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों की प्रोफाइलिंग कर उन्हें केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से भी जोड़ा जा रहा है, जिससे उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम में लाभार्थियों को समय पर ऋण अदायगी, डिजिटल भुगतान को अपनाने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
स्वनिधि महोत्सव में नीरज सिंह, अतुल सिंह, ताहा खान, गोपाल राम, अमरीश यादव सहित बड़ी संख्या में रेहड़ी-पटरी व्यवसायी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह आयोजन प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनाने, उनकी वित्तीय पहुंच को मजबूत करने तथा डिजिटल अर्थव्यवस्था से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।









  



close