सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़-भदुली पुल से 100 मीटर आगे निज़ामाबाद मार्ग की हालत बद से बदतर हो चुकी है। सड़क पहले से ही जर्जर और गड्ढो...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़-भदुली पुल से 100 मीटर आगे निज़ामाबाद मार्ग की हालत बद से बदतर हो चुकी है। सड़क पहले से ही जर्जर और गड्ढों से भरी हुई है, ऊपर से बीच सड़क पर बना बड़ा गड्ढा राहगीरों एवं वाहन चालकों के लिए खतरा बन गया है। आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, लेकिन संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
राहगीरों ने जिलाधिकारी से जनहित एवं सड़क सुरक्षा को देखते हुए इस मार्ग की तत्काल मरम्मत एवं गड्ढों को भरवाने की मांग किया गया है, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695







