Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

देश की आजादी और स्वाधीनता दिलाने वाले लोगों को हमेशा याद रखें -पवन सिंह

  संवाददाता - बागी न्यूज 24  

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। 76वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर महाराणा जनता पार्टी के  जिलाध्यक्ष पवन सिंह के नेतृत्व सैकड़ां कार्यकर्ताओं ने समेंदा से तिरंगा यात्रा निकलकर नरौली स्थित तिरंगा तिराहे पर पहुंची। जहां मौजूद एमजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर शशि प्रकाश सिंह ने पुष्प वर्षा कर अनोखे ढंग आजादी की वर्षगांठ मनाई। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बदरे आलम, जिलाध्यक्ष पवन सिंह, उमेश दास, देवदास सिंह, विवेकानंद परासर, प्रदीप मद्धेशिया, संतोष सिंह ने सभी को मिठाई खिलाकर बधाई दीं।
एमजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर शशि प्रकाश सिंह ने कहाकि कई साल चली लंबी लड़ाई के बाद 15 अगस्त, 1947 में भारत को अंग्रेजी हुकुमत से आजादी मिली और एक आजाद भारत का जन्म हुआ। इस नए भारत को आगे बढ़ाने के लिए संविधान की जरूरत महसूस हुई और इस जरूरत को पूरा करने के लिए एक संविधान सभा बनाई गई। उन्होंने कहा कि देश की आजादी और स्वाधीनता दिलाने वाले लोगों को हमेशा याद रखें।
तिरंगा यात्रा में कमलेश यादव, सचिन यादव, नरेन्द्र चौहान, रूद्र राय, चंदन सिंह, एमपी सिंह, वीरू यादव, संदीप सिंह, आशीष यादव, दिव्यांशु सिंह, विजय सिंह, राणा सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695













 


  

close