संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। प्रत्येक वर्ष पितृपक्ष में लावारिस मृतकों की आत्मा की शांति हेतु भारत रक्षा दल ...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। प्रत्येक वर्ष पितृपक्ष में लावारिस मृतकों की आत्मा की शांति हेतु भारत रक्षा दल द्वारा किया जाने वाला पिण्डदान, तर्पण व श्राद्ध पूजा का कार्य इस वर्ष भी स्थानीय राजघाट श्मशान घाट पर तमसा नदी के तीरे पंडित विपिन मिश्रा के निर्देशन में पारवर श्राद्धपूजा विधि से संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित भारत रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष हरिकेश विक्रम ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा पुरे जिले भर में लावारिश मृतकों का दाह संस्कार इसी घाट पर किया जाता है, अभी तक 614 लावारिश मृतकों दाह संस्कार हो चुका है उसी क्रम में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसी अनजान अपरिचित मृतकों की आत्मा की शांति हेतु यह कार्य प्रत्येक वर्ष पितृपक्ष में किया जाता है। इतना ही नहीं इस पूजा के बाद ब्राह्मण भोज, दान दक्षिणा का भी कार्य भी किया जाता है, इस कार्य में कुछ पदाधिकारी मृतकों के वारिस की तरह यह कार्य करते हैं. इस कार्य से साथियों को आत्मिक शांति मिलती है, और लगता है कि हम सबने अपने सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन किया। आज के पिंडदान में वारिस के रूप में जिलाध्यक्ष उमेश सिंह गुड्डू, तहसील अध्यक्ष चंद्रप्रकाश मौर्य, मनीराम प्रसाद, प्रदीप चैहान, शक्तिशरण पंत, जैनेन्द्र चैहान, आर पी श्रीवास्तव ने तर्पण , पूजन, पिण्डदान किया। इस पूजा के बाद सामूहिक भोज दल के कटरा कार्यालय पर कराया गया। इस अवसर पर संगठन के सुनील वर्मा, डॉ धीर जी श्रीवास्तव, जावेद अंसारी, प्रदीप मौर्य, हिमांशु सिंह, रमाकांत यादव, धर्मराज, गोपाल प्रसाद, राजन अस्थाना, सचिन जायसवाल, धनंजय अस्थाना आदि कार्यकर्ताओं ने भागीदारी किया।