Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

नवागत तहसीलदार अंजू यादव ने किया कार्यभार ग्रहण

  संवाददाता - बागी न्यूज 24   नवागत तहसीलदार अंजू यादव ने तहसील लालगंज में कार्यभार ग्रहण कर सुनी जनसमस्याए  लालगंज /आजमगढ़ 5 अप्रैल तहसील ला...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24  

नवागत तहसीलदार अंजू यादव ने तहसील लालगंज में कार्यभार ग्रहण कर सुनी जनसमस्याए 
लालगंज /आजमगढ़ 5 अप्रैल तहसील लालगंज में नवागत तहसीलदार अंजू यादव ने कार्यभार तहसील लालगंज पर ग्रहण किया। तहसीलदार अंजू यादव ने संपूर्ण समाधान दिवस पर लोगो की जन समस्याएं सुन रही थी, उन्होंने बताया है कि शासन की मंशा के अनुसार कार्य किया जाएगा। पीड़ित,उपेक्षित,व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर उनके समस्याओं को निदान किया जाएगा। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आए हुए प्रार्थना पत्र का समय सीमा के अंदर उसका निस्तारण कराने निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि कई दिनों से न्यायालय नहीं चलने के कारण काश्तकार व पीड़ित व्यक्ति परेशान रहते हैं। आपसी सामंजस्य बनाकर न्यायालय  संचालित किया जाएगा। विदित है कि तत्कालीन तहसीलदार शैलेश कुमार का स्थानांतरण सदर तहसील के लिए हो गया है। उसके पश्चात तहसीलदार अनुराग सिंह कुछ समय के लिए तहसील लालगंज का चार्ज  उनको मिला था।उनका भी तबादला जिला चंदौली में हो गया है। नवागत तहसीलदार अंजू यादव ने तहसील कार्यालय में बैठकर  कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। लोगों को शासन के मंशा अनुसार कार्य करने की निर्देश भी दिया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार लालगंज,मनोज कुमार गिरी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695












close