Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

भाजपा संविधान और लोकतंत्र को समाप्त करने वाली देश की पहली सरकार - बेचई सरोज

  समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए पंचायत का कार्यक्रम लालगंज विधानसभा में आयोजित संवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। विधानसभा लालगंज में समाजवाद...

 

समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए पंचायत का कार्यक्रम लालगंज विधानसभा में आयोजित

संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। विधानसभा लालगंज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर ष्पीडीएष् कार्यक्रम हो बाबा साहब के मान की चर्चा, घर-घर पहुंचे पीडीए पर्चाष् कार्यक्रम का आयोजन लालगंज विधान सभा के विकास खण्ड ठेकमा के ग्राम पंचायत जमुआवा के प्रांगण में आयोजित किया गया।
           पीडीए पंचायत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के लालगंज विधायक बेचई सरोज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार संविधान और लोकतंत्र को समाप्त करने वाली देश की पहली सरकार हो गई है। भाजपा सरकार दलितों,पिछड़ों अल्पसंख्यकों, महिलाओं, छात्रों, नौजवानों, किसानों,बेरोजगारों, बुनकरों, व्यापारियों के साथ अत्याचार करने का काम कर रही  है। सही बात कहने वालों पर फर्जी मुकदमा लगाकर  जेल में डाला जा रहा है। विधायक बेचई सरोज ने कहा कि भाजपा सरकार सामाजिक न्याय की बात नहीं करना चाहती है भाजपा के राज्य में कानून खत्म हो चुका है सामंतवादी विचारधारा के लोग सत्ता सीन हो चुके हैं जिस देश में बेरोजगारी,महंगाई और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नाम देश और प्रदेश को भाजपा सरकार लूटने का काम कर रही है। विधायक बेचई सरोज ने कहा कि पीडीए कार्यक्रम के माध्यम से नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के काले कारनामों को जनता में बताने काम करें और अखिलेश यादव जी की सरकार में किए गए विकास कार्यों को जनता में बताने का काम करें। जिस संविधान के बदौलत सबको समता, स्वतंत्रता, न्याय, बंधुत्व, सामाजिक समरसता व समानता का अधिकार बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने दिया है उसे अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार समाप्त करना चाहती है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधान सभा अध्यक्ष राजनरायन यादव ने कहा कि भाजपा सरकार धर्म जाति मजहब का नाटक करके देश और प्रदेश की जनता को धोखा देने का काम किया है । कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख विनोद यादव जिला सचिव डॉ कमालुद्दीन अल्पसंख्यक जिला सचिव, भोला सरोज,विजय प्रकाश यादव सेक्टर प्रभारी, रविंद्र सरोज सह सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी बच्चा राजभर, सचिन (दीवान) मनोज जितेंद्र पवन अनिल तेज प्रताप मौर्य मनीष सिंह विजय कुमार यादव मेट्रो सरोज बेचू मौर्य,ग्रामीण आदि लोग कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695













 


close