सं वाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश संयोजक शिवमोहन शिल्पकार के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश संयोजक शिवमोहन शिल्पकार के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर एक धरना प्रदर्शन एवं मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया l मांग पत्र में जनपद में व्याप्तभ्रष्टाचार के विरोध में जिसमें मुख्य मांगे ग्राम लाडो विकासखंड बिलरियागंज के ग्राम प्रधान शिवसागर चौहान का बड़ा घोटाला साथी में ग्राम चक खैरुल्लाह थाना रानी सराय राजधारी चौहान का अपहरण कर बैनामा करा लिया जाने का मामला इसके संबंध में रानी सराय थाने में मुकदमा पंजीकृत होने के उपरोक्त तहसील सदर के तहसीलदार एवं पेशकार पाल द्वारा नाजायज लाभ लेकर उक्त फर्जी बैनामा को अपराधी के नाम नामांतरण करने का आदेश जारी कर दिया l थाना मुबारकपुर ग्राम सभा गजहडा निवासी नूरसबा के जमीन पर उक्त गांव के दबंगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है l सभी मांगों पर जिलाधिकारी द्वारा यह आश्वासन दिया गया है कि जल्द से जल्द कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी तब जाकर धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया और उनसे यहआशा उम्मीद की गई है कार्रवाई जल्द से जल्द कराई जाए अगर एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई सुनिश्चित नहीं हुआ तो आजमगढ़ मंडल के मंडल आयुक्त कार्यालय पर एक सप्ताह बाद विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा l जब तक न्याय नहीं मिल जाए l समस्त जवाबदेहि शासन प्रशासन एवं सरकार की होगी l धरना प्रदर्शन एवं मांग पत्र के समय उपस्थित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी राजेश विश्वकर्मा राज, मोर्चा जिला प्रभारी चंद्रमी गौतम, जिलाध्यक्ष बालचंद जैसवारा, डा0 रतनलाल गौतम, सुक्लेश प्रधान, सुबाष चौहान, राम केवल चौहान, मिठाई लाल गौतम, रामसरन राम, दिनेश गौतम, सदानंद चौहान, शिवचंद यादव, बालचंद चौहान,लालचंद चौहान बिंदु चौहान,बिना चौहान,सुरती चौहान, चंद्रकला गौतम, संगीता भारती आदि समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे l
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






