Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

इब्राहिमपुर में आंधी बारिश से रिहायशी मकान पर गिरा पेड़ पूरा घर हुआ धराशाई

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   मुबारकपुर /आजमगढ़ l मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत इब्राहीमपुर के राजस्व ग्राम भरौलिया में सोमवार को सा...

 

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

मुबारकपुर /आजमगढ़ l मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत इब्राहीमपुर के राजस्व ग्राम भरौलिया में सोमवार को सायं लगभग छः बजे तेज आंधी बारिश से एक विशालकाय पुराना पेड़ अचानक तेज आंधी बारिश से रिहायशी मकान पर  गिर पड़ा जिससे मकान व इसमें रखीं सामाग्री पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।परिजन बाल बाल बचे। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इब्राहीमपुर भरौलिया निवासी इल्तेजा शेख पुत्र स्वर्गीय अल्ताफ ने करकट का मकान पूरे परिजनों के साथ रहते हैं। सोमवार को सायं लगभग छः बजे भंयकर तेज आंधी बारिश से मकान के सामने खड़ा विशालकाय पेड़ गिर पड़ा।मकान पर पेड़ गिरने से दीवार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस सम्बन्ध में पीड़ित इल्तेजा शेख ने बताया कि आंधी आने से पेड़ गिरने की आशंका होने पर पहले परिजनों को घर के आंगन में चले गए तभी  पेड़ गिर पड़ा पूरा परिवार सदमे में है। इस सम्बन्ध में क्षेत्रीय लेखपाल विपबल पासी को सूचना दे दी गई हैं। 









  



close