Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

बड़ी तादाद में मुस्लिमो ने बदरका ईदगाह मे किया ईद की नमाज अदा

 पूरे देश सहित प्रदेश व आजमगढ़ में ईद पूरे जोश खरोश के साथ मनाई मनाया जा रही है। आज सुबह अकीदत व एहतराम के साथ ईद की नमाज अदा हुई। इसके बाद ...






 पूरे देश सहित प्रदेश व आजमगढ़ में ईद पूरे जोश खरोश के साथ मनाई मनाया जा रही है। आज सुबह अकीदत व एहतराम के साथ ईद की नमाज अदा हुई। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। शहर के बदरका ईदगाह पर हजारों की संख्या में मुस्लिमो ने ईद की नमाज अदा की। इसके बाद गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देने व सेवईयां खाने खिलाया गया। ईद की नमाज को लेकर घरों में सुबह से ही तैयारी थी। छह बजे के बाद लोग ईदगाहों की ओर नमाज पढ़ने के लिये निकल पड़े। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल के ईदगाहों में काभी भीड़ देखने को मिली।  नमाज के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतेजाम देखने को मिला। जनप्रतिनिधियों ने गले मिलकर बधाई दिया। इस मौके पर बदरका ईदगाह पर प्रशासनिक अधिकारी व सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, सपा विधायक आलमबदी,  एमएलसी शाह आलम गुड्डू जमाली, नपा अध्यक्ष सरफ़राज़ आलम, सपा अध्यक्ष हवलदार यादव सपा सांसद प्रत्याशी व पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव आदि भी ईदगाह पर मौजूद रहे।

आइये आपको बताते हैं की ईद क्यों मनाई जाती है. ईद का त्यौहार साल में एक बार आने वाला त्यैहार है. इस त्योहार की अहमयित रमजान से है. क्योंकि सभी मुसलमान एक महीना रोजा पुरे शिद्दत के साथ रखते हैं और ईद उल फित्र का त्यौहार बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाते हैं. ईद से पहले शबे कद्र की 5 राते गुजरती हैं जिसमें सभी मुसलमान रात भर इबादत करते हैं.

close