Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

सामाजिक न्याय प्रणेता चन्द्रजीत यादव की पुण्यतिथि कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

  संवाददाता - बागी न्यूज 24       आजमगढ़। कम से कम यह साफ हो गया है कि सामाजिक न्याय का सवाल भारत की राजनिति के केन्द्र में स्थापित हो ...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24     

आजमगढ़। कम से कम यह साफ हो गया है कि सामाजिक न्याय का सवाल भारत की राजनिति के केन्द्र में स्थापित हो चुका है। देश की, वे साम्प्रदायिक, जन विरोधी, संविधान और सामाजिक न्याय विरोधी साम्प्रदायिक शक्तियों और व्यक्तियों को लोक सभा चुनाव 2024 के अन्तिम चरणों में सफाई देनी पड़ रही है कि वे सामाजिक न्याय विरोधी नही है। 
सामाजिक न्याय प्रणेता, वैज्ञानिक समाजवाद के प्रबल समर्थक, विश्व राजनिति के सशक्त हस्ताक्षर स्मृति शेष चन्द्रजीत यादव के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए प्रबुद्ध वर्ग के वक्ताओं ने उक्त आशय का उद्गार व्यक्त करते हुए लोक सभा चुनाव को चन्द्रजीत यादव को विभिन्न तरीको से जॉचने और परखने का भरपूर प्रयास किया। वक्ताओं की कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य मून्नु यादव ने आज के समय में चन्द्रजीत यादव की प्रासंगिकता को घेरते हुए कहा कि आज जब फांसाीवाद, साम्प्रदायिकता का सहारा लेकर एकाधिकारवादी, राजनितिक शक्तियां लोकतन्त्र को कुचल कर तानाशाही राजव्यवस्था की तरफ बढ़ रही है, तब उनके विरूद्ध चन्द्रजीत यादव के विचार खड़े दिखाई देते है। ऐसी स्थिति में चन्द्रजीत यादव की प्रासंगिकता बढ़ जाती है। 
प्रदेश कांग्रेश कमेटी के सदस्य रामअवध यादव ने चन्द्रजीत यादव के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए चन्द्रजीत यादव को सामाजिक न्याय के अप्रतिम योध्या के रूप में देखा। राष्ट्रीय सामाजिक न्याय आन्दोलन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष खुर्शीद आलम ने कहा कि जब देश के शासक अल्पसंख्यकों को विशेष रूप से मुसलमानों के साथ दूसरे दर्जे के नागरिक के रूप में व्यवहार करने लग गये थ, तब चन्द्रजीत यादव अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर, संविधान की प्रस्तावना के अनुसार भाईचारा के लिए संघर्ष कर रहे थे। 
कार्यक्रम में मन्तराज यादव, मुख्तार अहमद, रामगनेश प्रजापति, प्रदीप यादव ने अपने विचार रखे। संचालकीय क्रम में राष्ट्रीय सामाजिक न्याय आन्दोलन आजमगढ़ के अध्यक्ष रामकुमार यादव ने चन्द्रजीत यादव को विज्ञान की कसौटी पर रखकर देखा और कहा कि चन्द्रजीत यादव वस्तुतः भाववाद के विरोधी तथा यथार्थवाद अर्थात भौतिक वाद के समर्थक थे। इसलिए उनके समाजवादी चिन्तन में मार्क्स और लेनिन के भौतिक वादी दर्शन को देखा जा सकता  है। 
आयोजक, सामाजिक न्याय एवं बाल भवन केन्द्र के निदेशक रामजनम यादव ने चन्द्रजीत यादव के राजनितिक जीवन को रेखांकित करते हुए चन्द्रजीत यादव को विज्ञानवादी करार दिया। इस क्रार्यक्रम में मीनू यादव, शिक्षिका कंचन मौर्या, आशिनीदेव, सत्य बरनवाल, उमेश यादव, गोविन्द यादव, विनोद राम, रामप्यारे यादव, विजय यादव, रवि यादव, देवपार व दिनेश यादव आदि उपस्थित थे। 
कार्यक्रम की शुरूआत में चन्द्रजीत यादव के चित्र पर उपस्थित सम्मानित लोगो ने पुष्पान्जली अर्पित किया ।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695








close