संवाददाता - बागी न्यूज 24 लालगंज,आजमगढ़। बहुजन समाज पार्टी के लोकसभा क्षेत्र लालगंज की प्रत्याशी डॉक्टर इंदु चैधरी का काफिला रोड शो क...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
लालगंज,आजमगढ़। बहुजन समाज पार्टी के लोकसभा क्षेत्र लालगंज की प्रत्याशी डॉक्टर इंदु चैधरी का काफिला रोड शो करते हुए ठेकमा से बरदह,गोड़हरा, तरफकाजी से देवगांव निहोरगंज होते हुए निकला।इस दौरान काफी संख्या भीड़ उपस्थित थी. भीड़ नारों के साथ जगह-जगह निकल रही थी। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर इंदु चैधरी ने लोगों से अभिवादन किया। लोगों ने उनको जीताने का आश्वासन दिया। इस दौरान पुलिस की भारी सुरक्षा व्यवस्था भी लगी हुई थी. उनके रोड शो से कस्बा जाम हो गया था।
लेकिन पुलिस वालों ने सभी गाड़ियों को पार करा रहे थे। डॉक्टर इंदु चैधरी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की बसपा मुखिया मायावती ने मुझे लोकसभा क्षेत्र लालगंज से प्रत्याशी बनाकर जो मुझ पर भरोसा जताया है। मैं यहां की जानता के साथ खरा उतरने का कोशिश करूंगी। क्षेत्र में अमन चैन,भाईचारा कायम रहेगा। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकाल का चर्चा करते हुए कहा कि बहन जी की सरकार में कानून राज था। गुंडा माफिया जेल में थे। तहसील से लेकर जिला तक और थाना तक सभी जनता की सुनवाई होती थी। सपा, भाजपा ने जनता को छलने का काम किया है। इस बार चुनाव जनता को सही और गलत का फैसला करना है।सपा,भाजपा के रह चुके सांसदों का कार्यकाल जनता ने देख लिया है। इस बार बहुजन समाज पार्टी पर जनता की निगाहें टिकी हुई है। इस दौरान नारायण भारती, रामबचन राम, विनोद आजाद, अवधेश मास्टर, मास्टर अलीम, जयराम मास्टर, पूर्व प्रधान कैलाश गुप्ता, मिठाई प्रधान, अलगू प्रधान, कपूर चैहान, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अशोक कुमार, अरविंद कुमार, बाबू नाथ यादव, श्याम कुमार आदि लोग काफी संख्या में उपस्थित थे।