Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

टॉप टेन अपराधी व शातिर पशु तस्कर अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। मुबारकपुर थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना क्षेत्र के टॉपटेन अ...

 

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना क्षेत्र के टॉपटेन अपराधी और शातिर गोतस्कर को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पूर्व में गोतस्करी और पुलिस मुठभेड़ से जुड़े मामले में भी आरोपी रह चुका है। पुलिस के मुताबिक, 10 अगस्त को चौकी प्रभारी कस्बा मुबारकपुर उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग और गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक टॉपटेन अपराधी बावन बीघा मैदान, शहीदनगर इस्लामपुरा के पास सड़क किनारे झाड़ी के समीप किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में बैठा है और उसके पास अवैध असलहा भी है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान मो. अबू बकर पुत्र महमूद आलम, निवासी पूरारानी, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़, उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में अवैध तमंचा अपने पास रखने की बात स्वीकार की। बरामद असलहे के संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। मामले में थाना मुबारकपुर में मु0अ0सं0 295/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आजमगढ़ के मुबारकपुर तथा अंबेडकरनगर के कोतवाली थाने में हत्या के प्रयास, गोवध निवारण अधिनियम, पर्यावरण अधिनियम, महामारी अधिनियम और गुंडा एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। आरोपी को थाना मुबारकपुर का टॉपटेन अपराधी भी बताया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम चौकी प्रभारी कस्बा मुबारकपुर उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल भानु पाण्डेय, कांस्टेबल छोटेलाल और कांस्टेबल कुलदीप सरोज की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।






close