Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

देवगांव में 54.79 और चेवार पश्चिम में 54.59 प्रतिशत हुआ मतदान

  संवाददाता - बागी न्यूज 24     लालगंज /आजमगढ़ 6 अगस्त त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के तहत ग्राम प्रधान के नौ पदों के लिए मंगलवार को वोट डाला ...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24   

लालगंज /आजमगढ़ 6 अगस्त त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के तहत ग्राम प्रधान के नौ पदों के लिए मंगलवार को वोट डाला गया। मतदान कराने के लिए सात विकासखंडो के 37 पोलिंग पार्टियों के अलावा भारी पुलिस फोर्स की तैनाती गयी थी। लगभग 22160 मतदाता ने 35 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया है। मतगणना 8 अगस्त को की जाएगी। उपचुनाव के लिए जिले में 10 मतदान केंद्र 37 मतदेय स्थल बनाए गए थे। त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के तहत जिले में रिक्त ग्राम प्रधान के नौ,क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीन और ग्राम पंचायत सदस्य 72 पदों पर उपचुनाव के लिए 16 जुलाई को अधिसूचना जारी की गई थी। ग्राम प्रधान के जिन पदों पर चुनाव होना है उनमें लालगंज विकासखंड क्षेत्र के चेवार पश्चिम और कस्बा देवगांव, मार्टिनगंज विकासखंड क्षेत्र के कुर्थवा, तहबरपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनहरा,ठेकमाँ विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत शेखवलिया, बिलरियागंज विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पंचपखोरा, अजमतगढ़ विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिर्जापुर, कोयलसा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत हिसामुद्दीनपुर पुर और टहर किशुन देवपुर शामिल है। ग्रामप्रधान के नौ पदों के लिए कुल 35 प्रत्याशी मैदान में हैं सेक्टर मजिस्ट्रेट शैलेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को सुबह 7:00 से शाम 5:00 बजे तक मतदान हुआ है। लालगंज विकासखंड के देवगांव में 54.75% चेवार पश्चिम में 54.59% वोट पड़ा है। 10 मतदान केंद्र और 37 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। कुल 22160 मतदाता ने 35 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया और 8 अगस्त को मतगणना किया जायेगा।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close