Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को कांग्रेसजनों ने किया नमन

  संवाददाता - बागी न्यूज 24     आजमगढ़। शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शहर अध्यक्ष नजम शमीम की अध्यक्षता में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24   

आजमगढ़। शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शहर अध्यक्ष नजम शमीम की अध्यक्षता में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की 80वीं जयंती मनायी गयी कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और नमन किया। उसके उपरांत विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ।
    स्वर्गीय राजीव गांधी जी को याद करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष नजम शमीम ने कहा स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने विपरीत परिस्थितियों में देश की बागडोर को संभालने का काम किया था दूर दृष्टि एवं पक्के इरादे से उन्होंने संचार क्रांति पंचायती राज समेत 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार दिलाने और पंचायती राज व्यवस्था और नगर निकायों को पर्याप्त शक्ति देने का काम किया। स्वर्गीय राजीव गांधी एक नेता ही नहीं बल्कि संचार क्रांति के जनक थे उसी का परिणाम है कि आज देश विज्ञान, तकनीकी और संचार क्रांति के क्षेत्र में विश्व के बड़े देशों को मात दे रहा है। अल्प समय में ही उन्होंने देश के विकास के लिये अनेक कार्य किये और देश की एकता अखंडता की रक्षा करते हुये शहीद हो गये। देश का प्रत्येक नागरिक स्वर्गीय राजीव गांधी जी का सदैव रहेगा।
उपाध्यक्ष शाहिद खान ने कहा कि गावो को सशक्त और  लोकतंत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए राजीव गांधी जी ने पंचायत राज का एक बड़ा फैसला लिया। इसके माध्यम से पूरे देश में ग्राम सरकार की अवधारणा लागू की और पंचायत को ज्यादा अधिकार दिये।
महासचिव गोविंद शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी जी जिस सोच से देश को आगे लेजा रहे थे स्थानीय स्वराज संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण दिलाने का कार्य किया आज अगर वो जिवित रहते तो देश विश्व मे एक नंबर की भूमिका निभा रहा होता देश उनका हमेशा कर्जदार रहेगा।
रेयाजुल हसन ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चो को अच्छी  शिक्षा देने के लिए स्व०राजीव गांधी जी ने जवाहर नवोदय विद्यालयो की स्थापना की वर्तमान में हर जिले में कमसे कम एक विद्यालय है ओर स्थिति यह है कि शहर के बच्चे भी नवोदय विद्यालयो प्रवेश ले रहे है राजीव गांधी जी ने यह फैसला 1986 घोषित शिक्षा नीति के तहत लिया। श्रद्धांजलि सभा में सर्वश्री- शाहिद खान, रेयाजुल हसन, गोविंद शर्मा, बालचंद राम,मो.अफजल ,नसीम अहमद, अबसार अहमद, शारिक ख़ान, साकिब, जितेंद्र, शमसुल, समीर अहमद, बेलाल अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695








close