Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

डॉ. मनीष राय अध्यक्ष, डॉ. विनोद कुमार कश्यप सचिव और डॉ. मनीष कुमार चौबे कोषाध्यक्ष बने

        नीमा आजमगढ की नई कार्यकारिणी का हुआ  गठन संवाददाता - बागी न्यूज 24                         कल शाम को स्थानीय पालीवाल मैरेज लॉन के ...

 

      नीमा आजमगढ की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

संवाददाता - बागी न्यूज 24                       

कल शाम को स्थानीय पालीवाल मैरेज लॉन के सभागार में नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक डॉ. पी.एन. मिश्रा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें निर्विरोध निर्वाचित हुए नई कार्यकारिणी के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
सर्वप्रथम डॉ. पी.एन. मिश्रा, डॉ. वी .के. सिंह, डॉ.डी.डी. सिंह, डॉ. ज़्या आलम, डॉ. आर.पी. सिंह, डॉ. अजीम अहमद, डॉ.विभा त्रिपाठी, डॉ. नूर सबा द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात नीमा गान 'क्वचिद अर्थ, क्वचिद मैत्री' द्वारा विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
उसके बाद नई कार्यकारिणी के प्रत्येक सदस्य को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई, जिसमें डॉ. मनीष राय को अध्यक्ष, डॉ. विनोद कुमार कश्यप को सचिव और डॉ. मनीष कुमार चौबे को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अतिरिक्त डॉ. उमेश पाण्डेय को उपाध्यक्ष, डॉ. प्रेम प्रकाश राय और डॉ. चक्रधर दूबे को संयुक्त सचिव, डॉ.राजवंत चौहान और डॉ. रवींद्र यादव को सह-कोषाध्यक्ष, डॉ. विशालाक्षी मिश्रा और डॉ. रवींद्र अस्थाना को एकेडमिक सचिव, डॉ. दीपक जायसवाल और डॉ. मनोज जायसवाल को खेल सचिव, डॉ. डी.के. राय और डॉ. विष्णु कुमार को ऑडिटर, डॉ. आरती सिंह, डॉ. मनीषा मिश्रा और डॉ. श्रेष्ठा अग्रवाल को महिला फोरम, डॉ. आर.के. शर्मा और डॉ अजीत कुमार राय को ऑर्गनाइजर, डॉ. बी.बी. सिंह, डॉ. वी.के. सिंह, डॉ. आर.पी. सिंह और डॉ. विभा त्रिपाठी को अनुशासन समिति का सदस्य बनाया गया है। डॉ. वी.एन. सिंह, डॉ. वी.एस. सिंह, डॉ. पी.एन. मिश्रा और डॉ. के.एन. यादव को चीफ पैट्रन तथा डॉ. तपन विश्वास, डॉ. ए.के. बरनवाल, डॉ. ज़्या आलम और डॉ. एस.सी. राय को पैट्रन बनाया गया है। वहाँ पर उपस्थित सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में आज़मगढ़ नीमा एक नया आयाम स्थापित करेगी और प्रदेश और केंद्र में अपने को मजबूती से स्थापित करेगी।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. अबु शहमा खान और डॉ. विनोद कश्यप ने अपने मधुर गीत से उपस्थित सभी सदस्यों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अंत में नीमा आजमगढ की वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अध्यक्ष डॉ. अजीम अहमद, सचिव डॉ. विनोद कश्यप, कोषाध्यक्ष डॉ. संतोष सिंह का आभार व्यक्त किया गया साथ ही पूर्व अध्यक्ष डॉ. डी.डी. सिंह को नीमा आजमगढ की पहचान स्टेट कॉउंसिल तथा सेंट्रल कॉउंसिल में मजबूती से स्थापित करने के लिए आभार व्यक्त किया गया।
अंत में डॉ. विनोद कश्यप ने अपनी कार्यकारिणी द्वारा किए गए कार्यों तथा एकाउंट का विवरण उपस्थित लोगों के समक्ष पेश किया। साथ ही इस कार्यक्रम में आने के लिए उपस्थित सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. पी.एन. मिश्रा तथा मंच संचालन डॉ. डी.डी. सिंह ने किया।
इस अवसर पर डॉ. पी.एन. मिश्रा, डॉ. वी .के. सिंह, डॉ. डी.डी. सिंह, डॉ. ज़्या आलम, डॉ. आर.पी. सिंह, डॉ. अजीम अहमद, डॉ.विभा त्रिपाठी, डॉ. नूर सबा, 
डॉ.अबुल बशर, डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. विभूति मिश्रा, डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. अबु शहमा खान, डॉ. नोमान अहमद, डॉ. मो. ताहिर, डॉ. मो. कैश, डॉ. मो. राशिद, डॉ. नूर बानो, डॉ. फहीम रज़ा खान, डॉ.शाह नवाज, डॉ. चंदन, डॉ. रवींद्र अस्थाना, डॉ. रविन्द्र यादव, डॉ. प्रेम प्रकाश राय, डॉ. चक्रधर दूबे, डॉ. राजकुमार शर्मा, डॉ. दीपक जायसवाल, डॉ. विशालाक्षी, डॉ. उमेश पाण्डेय, डॉ.मनीष राय, डॉ.विनोद कुमार कश्यप, डॉ. मनीष कुमार चौबे आदि लोग उपस्थित रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695








close