Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

विकास खंड अधिकारी बन बढ़ाया गांव का मान, परिवार सहित गांव में खुशी का माहौल

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                         अतरौलिया ,आजमगढ़। स्थानीय अहरौला विकास खंड के गौरा हरदो गांव के अंकित सिंह पुत्र राजनाथ...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                       

अतरौलिया ,आजमगढ़। स्थानीय अहरौला विकास खंड के गौरा हरदो गांव के अंकित सिंह पुत्र राजनाथ सिंह के बीडीओ (विकास खंड अधिकारी)पद पर चयनित होने से गांव सहित क्षेत्र में खुशीयों का माहौल है।लोग बेटे की सफलता के लिए पिता सहित परिजनों को बधाई दे रहे हैं।
अंकित सिंह की प्रारंभिक शिक्षा गांव और वाराणसी से हुई , जबकि स्नातक और परास्नातक प्रयागराज से हुई है। वर्तमान में अंकित सिंह दिल्ली में रहकर लोकसेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षा आईएएस की तैयारी कर रहे हैं। विकास खंड अधिकारी पद पर चयनित होने पर अंकित सिंह ने इस सफलता का श्रेय गुरुजनों, परिवार और रिश्तेदारों को दिया है। वहीं अंकित सिंह ने अपनी महत्वाकांक्षा को बताते हुए कहा कि इस सफलता के बाद भी आईएएस बनने के लिए परिश्रम और प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695








close