Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

गुमशुदा कविता की तलाश में दर दर भटक रहे हैं परिजन

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                         आजमगढ़। जनपद के जीयनपुर थाना क्षेत्र के जमीन मुहम्मदपुर निवासी कविता उम्र 28 वर्ष पत्नी...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                       

आजमगढ़। जनपद के जीयनपुर थाना क्षेत्र के जमीन मुहम्मदपुर निवासी कविता उम्र 28 वर्ष पत्नी शैलेष सिंह 20 सितम्बर की सुबह घर से दवा लेने के बहाने बाजार गई। काफी समय बीतने के बाद जब वह वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसके मोबाइल नम्बर पर फोन किया। लेकिन कोई संपर्क नहीं हो पाया। परिजनों द्वारा स्थानीय थाने में उसके लापता होने की तहरीर दी। पुलिस गुमशुदगी दर्ज करते हुए उसकी तलाश में जुट गयी। इस बाबत थानाध्यक्ष जीयनपुर से बात करने पर उन्होंने बताया कि उसके नम्बर पर सम्पर्क किया गया। लेकिन नहीं हो पाया, नम्बर ट्रेस किया जा रहा है जिससे कि लापता विवाहिता महिला की बरामदगी की जा सके।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695








close