संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। जन किसान कल्याण समिति ने चार सूत्रीय मागो के लेकर जिला अधिकारी के हाथों राज्यप...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। जन किसान कल्याण समिति ने चार सूत्रीय मागो के लेकर जिला अधिकारी के हाथों राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन। प्रदेश अध्यक्ष कृपा शंकर पाठक ने किसानो की समस्या नहर मे पानी न आने व बरसात कम होने से किसानो की धान की फसल खराब होने के कगार पर है तत्काल नहर में पानी दिया जाए जिससे किसानों की फसल बचाई जा सके वही मंत्री छोटेलाल ने कहा किसानो की फसल बर्बाद हो चुकी है इसलिए सरकार से हम लोग मांग करते हैं की जिले को सूखा घोषित किया जाए व आबादी क्षेत्रो से शराब की दुकाने हटाई जाए नीलगाय व छुटा पशुओं से जल्द से जल्द मुक्त कराया जाए पाठक ने बताया हमारी मागो को जल्द पूरा नहीं किया गया धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।मौके पर हलधर दुबे रामावतार गौड गोवर्धन रामा नागेंद्र मौर्य मनि गुप्ता सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।