Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

नहर में डूबने से एक युवक की मौत

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                 आजमगढ़। जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र में नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                              

आजमगढ़। जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र में नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक बीटीसी का छात्र था, वह अपनी ननिहाल आया हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के चनैता गांव निवासी विशाल यादव पुत्र रामनयन यादव उम्र लगभग 22 वर्ष जो बसहिया स्थित अपने मामा पूर्व प्रधान रामविलास यादव के घर आया था। शनिवार सुबह शौच करने के लिए कंसापट्टी नहर के पास गया था, शौच के दौरान पैर फिसल जाने से गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके साथ गया साथी आयुष ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दिया। सूचना पाकर मौके पर थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए और शव को लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। पुलिस ने तत्काल उसे नजदीकी शौ सैया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था तथा बीटीसी तृतीय वर्ष का छात्र था। नवंबर माह में ही बड़ी बहन की शादी थी जिसकी तैयारी में परिवार लगा हुआ था। पिता रामनयन घर पर ही खेती बाड़ी का काम करते हैं। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले वर्ष छठ पूजा के दौरान भी इसी स्थान पर एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई थी। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close