Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

मंडलीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आजमगढ़ जनपद ने लहराया अपना परचम

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                     आजमगढ़। मंडलीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2024 आजमगढ़ क...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                 

आजमगढ़। मंडलीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2024 आजमगढ़ का आज शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज आजमगढ़ में समापन संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में आजमगढ़ 305 अंकों के साथ मंडल में चैंपियन बना। मऊ जनपद 228 अंकों के साथ द्वितीय स्थान और 155 अंकों के साथ बलिया तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं व्यक्तिगत चैंपियनशिप में अंडर-19 बालक वर्ग दिलीप सैनी मऊ, अंडर-19 बालिका वर्ग मे मुस्कान बानो आजमगढ़, अंडर 17 बालक वर्ग महेश यादव आजमगढ़, अंडर 17 बालिका वर्ग मे प्रिया पाल मऊ, अंडर 14 बालक वर्ग मे श्रवण कुमार बलिया, अंडर 14 बालिका वर्ग मे प्रीति आजमगढ़ ने अपने-अपने वर्ग में चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिब्ली इंटर कॉलेज के प्रबंध समिति अध्यक्ष अबूशाद शम्सी विशिष्ट अतिथि प्रबंधक डॉ मोहम्मद अजमल तथा अध्यक्षता प्रधानाचार्य जैदनुरूल्लाह ने किया इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल और खिलाड़ी शिक्षा और शिक्षालय एक दूसरे के पूरक हैं शिक्षा के साथ-साथ खेल को भी उतना ही महत्व देना है, देश आज तरक्की कर रहा है क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि चयनित बच्चे मंडल आजमगढ़ की टीम के सदस्य के रूप में 4 से 8 नवंबर 2024 को वाराणसी के बड़ा लालपुर स्टेडियम में आजमगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंत में उन्होंने सभी प्रतिभागियों और इस आयोजन में सहयोग देने वाले शिक्षक तथा विद्यालय प्रबंधन तंत्र के प्रति आभार व्यक्त किया। आज के इस कार्यक्रम में जो प्रमुख रूप से उपस्थित  हुए थे सर्व प्रवीण सिंह प्रधानाचार्य जेड नुरुल्लाह रामजन्म दुबे सूर्य प्रकाश यादव विनोद सिंह भूपेश सिंह राम जन्म अबरार अहमद सुरेंद्र कुमार सिंह अमित कुमार सनी जायसवाल हितेश कुमार नरेंद्र यादव राकेश मिश्रा आज लोग उपस्थित रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close