संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शक्ति सेवा संस्थान द्वारा भव्य डांडिया एवं जागरण का आयोजन म...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शक्ति सेवा संस्थान द्वारा भव्य डांडिया एवं जागरण का आयोजन मैरिज हाल सिधारी पर किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिले के मशहूर डॉक्टर मनीष त्रिपाठी जी की धर्मपत्नी रजनी त्रिपाठी जी और मिर्जापुर के ब्लॉक प्रमुख बलवंत यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की उसके बाद जागरण की शुरुआत सोनू यादव ने गणेश वंदना कर किया डांडिया के गीतों पर सपना बनर्जी जी ने महिलाओं को झूलने पर मजबूर कर दिया फिर महिलाओं का गरबा डांडिया शुरू हुआ तत्पश्चात रावी डांस ग्रुप सूरज मद्धेशिया झांकी ग्रुप और गोगो राजा की प्रस्तुति बहुत ही शानदार रही मुख्य अतिथि रजनी त्रिपाठी जी ने कहा कि शक्ति सेवा संस्थान द्वारा यह डांडिया का आयोजन बहुत ही शानदार रही इस कार्यक्रम में मैं आकर बहुत गर्व महसूस कर रही हूं और मुझे बहुत अच्छा लग रहा है महिलाओं के साथ अतिथि जी ने डांडिया भी खेला सचिव मनीष चैधरी जी के द्वारा सभी अतिथियों को अंग वस्त्र सम्मान पत्र एवं फूल मालाओं सहित सभी का स्वागत किया जिसमें मुख्य रूप से डॉक्टर पूनम सिंह सिंह उषा आर्य नीलू सिंह मोनी मिश्रा आदि महिलाएं उपस्थित रही संस्था अध्यक्ष अलका श्रीवास्तव ने सभी व्रत महिलाओं को फल वितरण कराया एवं आए हुए सभी लोगों खाना पीना खिलाकर से कुशल सबको विदा किया तत्पश्चात देर रात तक कार्यक्रम चला रहा।