Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के समापन पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                 आजमगढ़। कैडेटों ने अपने संगीतमय प्रस्तुतियों के माध्यम से दिया देशभक्ति और भारत...

 



संवाददाता - बागी न्यूज 24                              

आजमगढ़। कैडेटों ने अपने संगीतमय प्रस्तुतियों के माध्यम से दिया देशभक्ति और भारतीय सेना के शौर्य का परिचय’कोयलसा पी जी कॉलेज के प्रांगण में 99 यू पी बटालियन एन सी सी आजमगढ़ के तत्वावधान में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर,सी0ए0टी0सी-320 के समापन पर आयोजित ’सांस्कृतिक संध्या’ में विभिन्न जनपदों व बटालियनों से आये कैडेटों ने एक से बढ़कर एक अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित जनता का मन मोह लिया।
गणेश वंदना और स्वागत गीत के पश्चात बच्चो ने देशभक्ति और पर्यावरण सरंक्षण पर आधारित, सोलो गीत,ग्रुप डांस,सोलो डांस आदि रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी को भावविभोर कर दिया।
शहीद मंगल पाण्डेय,रानी लक्ष्मीबाई, भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम से जुड़ी घटनाओं की संगीतमय प्रस्तुति के साथ ही देशभक्ति और भक्तिमय गीतों के प्रदर्शन से कैडेटों ने अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
 सांस्कृतिक संध्या के अवसर पर गाँधी शताब्दी स्मारक पी जी कॉलेज और उद्योग इंटर कॉलेज का स्टाफ, मीडिया के सम्मानित पत्रकार,सहयुक्त एन सी सी अधिकारीगण, सूबेदार मेजर, पी आई स्टॉफ,सिविल स्टॉफ, एवं गणमान्य अतिथि शामिल रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close