Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने वितरित किया नियुक्ति पत्र

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                     आजमगढ़। मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ल...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                 

आजमगढ़। मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकभवन लखनऊ में उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक (सामान्य चयन) प्रतियोगात्मक परीक्षा-2018 के आधार पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत प्रदेश स्तर पर चयनित 1,526 ग्राम पंचायत अधिकारी, 360 ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) एवं 64 समाज कल्याण पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।
इसी क्रम में जनपद में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर चयनित 13 अभ्यर्थियों में से 08 अभ्यर्थियों जिसमें-दीपक मौर्य, प्रशान्त भारती, राज कुमार यादव, प्रदीप सोनकर, श्वेता सोनकर, अनुराग पाण्डेय, अमन कुमार एवं आलोक कुमार सिंह को लोक भवन लखनऊ में मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। शेष 05 अभ्यर्थियों में सोनू, संतोष कुमार यादव, गरिमा सिंह, कु0 करिश्मा यादव, रविंद्र यादव एवं ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) के पद पर चयनित 05 अभ्यर्थियों में राकेश चौहान, अंकित सिंह, कुमारी दीक्षा यादव, पवन कुमार एवं मुकेश कुमार, इस प्रकार कुल 10 लोगों को जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व जनप्रतिनिधि द्वारा प्रतीकात्मक रूप से कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल, जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
 

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close