Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

हरबंशपुर क्षेत्र में हील होमियोपैथिक क्लीनिक का हुआ शुभारम्भ

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                     आजमगढ़। शहर के हरबंशपुर क्षेत्र में हील होमियोपैथिक क्लीनिक...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                 

आजमगढ़। शहर के हरबंशपुर क्षेत्र में हील होमियोपैथिक क्लीनिक का हुआ शुभारम्भ। क्लीनिक का उद्घाटन सदस्य गवर्निंग बॉडी मेंबर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथी (ावसांजं) एवं जिले के ख्यातिलब्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ भक्तवत्सल के कर कमलों द्वारा किया गया। होम्योपैथिक क्लीनिक के चिकित्सक डॉ सिद्धांत चित्रांश शाम 4 बजे से 8 बजे तक अपनी सेवाएं देंगे। सभी प्रकार के जटिल एवं पुराने रोग जैसे गठिया, अस्थमा, चर्म रोग, मिर्गी, गुर्दे की पथरी , महिलाओं में होने वाली समस्याओं एवं इत्यादि रोगों का सफल इलाज किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ भक्त वत्सल ने कहा इस क्लीनिक द्वारा लोगों को समुचित एवं सुलभ चिकित्सा सेवा जन समुदाय को उपलब्ध की जाएगी।
इस अवसर पर सर्वोदय ग्रुप ऑफ कॉलेज के संस्थापक राजेंद्र यादव जर्नलिस्ट क्लब के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी हमाई अध्यक्ष डॉ देवेश दुबे, संयोजक डॉ सीजी मौर्य केमिस्ट ऐंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के मंत्री नरेंद्र श्रीवास्तव डॉ ज्योति खंडेलवाल,डॉ नेहा दुबे, डॉ अनुतोष वत्सल, डॉ अभिषेक राय, डॉ अनुराग श्रीवास्तव, डॉ नवीन दुबे, डॉ बी पांडे, डॉ राजीव पांडे, डॉ एस सी सैनी एवं अन्य चिकत्सक गड़ एवं अन्य गणमान्य  लोग उपस्थित रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close