Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

काली फीता बांधकर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर दिया धरना

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                 आजमगढ़। मातृ शिशु कल्याण महिला  कर्मचारी संघ शाखा-आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष प्रभा सिं...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                              

आजमगढ़। मातृ शिशु कल्याण महिला  कर्मचारी संघ शाखा-आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष प्रभा सिंह की अध्यक्षता में महानिदेशक परिवार कल्याण उ०प्र०, 09 जगनरायन रोड 09 अक्टूबर के उपकेन्द्र की ए०एन०एम० के साथ फोटोग्राफ उपलब्ध कराते हुए। पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड करने के विरोध में जनपद में कार्यरत सभी महिला स्वास्थ्य कर्मी मुख्य चिकित्साधिकारी जनपद आजमगढ़ के प्रांगण में सुबह बजे से बायीं भुजा में काली फीता बांधकर मुख्य चिकित्साधिकारी महोदय आजमगढ़ के द्वारा महानिदेशक परिवार कल्याण निदेशालय जगत नरायन रोड उ०प्र० लखनऊ को ज्ञापन सौंपा। बैठक में संघ की जिलाध्यक्ष प्रभा सिंह ने बताया कि संघ के प्रान्तीय पदाधिकारी के निर्देशन में आज मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी जनपद आजमगढ़ के माध्यम से ज्ञापन महानिदेशक परिवार कल्याण उ०प्र० लखनऊ को भेजा गया। अटेंडेन्स अविलम्ब रोक न लगाने के उपरान्त प्रान्तीय पदाधिकारी के निर्देशन में महानिदेशक परिवार कल्याण निदेशालय जगत नरायन रोड उ०प्र० लखनऊ विशाल धरने का आयोजन किया जायेगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन व उ०प्र० सरकार की होगी। बैठक का संचालन सुशीला भारद्वाज जिला मंत्री ने किया। बैठक में गीता सिंह, प्रतिभा राय, कुमोद राय, ज्योती राय, गीता चैरसिया, पुष्पा सिंह, सरिता राय, माधुरी सरोज, रागिनी सिंह, रंजना राय के साथ सैकड़ों महिला स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थीं।


"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close