Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

नगर के 25 वार्डों में प्रकाश व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं - मोहम्मद अफजल

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                     आजमगढ़। नगर पालिका परिषद के बोर्ड की बैठक में जिला योजना सम...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                 

आजमगढ़। नगर पालिका परिषद के बोर्ड की बैठक में जिला योजना समिति के सदस्य व सभासद मोहम्मद अफजल ने 25 वार्डो में कई जनसमस्याओं के लिए आवाज उठाया। उन्होंने चेयरमैन व अधिशासी अभियन्ता को संबोधित 07 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर इन समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारित कराने की माँग की।
मोहम्मद अफजल ने कहा कि नगर क्षेत्र में ठेकेदारों द्वारा विकास कार्य किए जाने पश्चात सभासदों से उनके पैड पर संतुष्टि प्रमाण-पत्र प्राप्त करना सुनिश्चित किया जाय। नगर पालिका द्वारा जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी करने की कोई समयावधि निश्चित नहीं है, जिसके कारण आम जनमानस को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र कितने दिनों में लाभार्थियों को मिल सकेगा। उन्होंने कहाकि नगर के 25 वार्डों में प्रकाश व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है, जिससे मुहल्लों में अंधेरा छाया रहता है। जनहित में प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करना नितान्त आवश्यक है। नगर के 25 वार्डो में डेस्टिबिन की व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण गंदगी मुहल्लों में जगह-जगह फैली रहती है। इससे मुहल्लेवासियों को काफी असुविधा व दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए नगर के सभी वार्डो में डेस्टिबिन की व्यवस्था कराना बेहद जरूरी है एवं डोर टू डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था की जाय।
मोहम्मद अफजल ने मांग किया कि लेट फीस का उल्लेख प्रस्तावित स्वकर में है या नहीं ? अगर नहीं है तो अब तक जो लेट पेमेन्ट लिया गया है, उसका क्या होगा ? अगर है तो निर्धारण स्पष्ट करें। आजमगढ आर्थिक एवं सामाजिक रूप से एक कमजोर जनपद है. यहाँ प्रति व्यक्ति आय प्रदेश का न्यूनतम है इसलिये प्रस्तावित्त स्वकर में सबसे निम्न स्तर की दर को लागू किया जायआदि मांगें शामिल है। मोहम्मद अफजल ने चेयरमैन व ईओ का ध्यान उपरोक्त जनहित की समस्याओं पर इंगित कराते हुए लागू कराने की माँग की। इस मौके पर सभी 25 वार्डो के सभासद मौजूद रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close