Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

राहुल चिल्ड्रेन इंग्लिश मीडियम एकेडमी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                     आजमगढ़। दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर राहुल चिल्ड्रेन इंग...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                 

आजमगढ़। दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर राहुल चिल्ड्रेन इंग्लिश मीडियम एकेडमी रैदोपुर के प्रांगण में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 5 वीं से 8वीं के बच्चों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मण्डल की सदस्य रीता प्रजापति ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 8वीं की छात्रा आदिति मौर्या, साक्षी, प्राप्ति प्रथम तथा 6वीं की छात्रा अनय तिवारी, दिव्यांशी गुप्ता, इच्छा सिंह तथा आराध्या द्वितीय स्थान और 7 वीं की छात्रा आराध्या, श्रुति उपाध्याय तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीनू राय उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने से ही बच्चों कि आपके अंदर की छुपी प्रतिभा का निखरता है। इसलिए आप लोगों को प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग ले। प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों की शारीरिक व मानसिक विकास होता है जिन बच्चों ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया है मैं उनके उज्जवल भविष्य के कामना के साथ उन बच्चों को भी कहना चाहूंगी कि वह इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लेते रहे और एक दिन निश्चित रूप से सफल होंगे यह मुझे पुर्ण विश्वास है। इस आवसर विद्यालय सभी अध्यापक तथा अध्यापिकाएँ उपस्थित रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close