Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

ग्रामीण चिकित्सक सामाजिक एसोसिएशन ने किया उत्पीड़न के विरोध में 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा ज्ञापन

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                     आजमगढ़। ग्रामीण चिकित्सक सामाजिक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                 

आजमगढ़। ग्रामीण चिकित्सक सामाजिक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ एके जैसवारा के नेतृत्व में जिला स्तरीय महत्वपूर्ण एक बैठक आहूत की गई। बैठक में सीएमओ द्वारा जांच के नाम पर ग्रामीण चिकित्सकों के उत्पीड़न और विशेष चर्चा की गई। वही बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व मंत्री रहे विधायक दुर्गा प्रसाद यादव को एसोसिएशन ने 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है। ग्रामीण चिकित्सकों का कहना है कि कोरोना काल हो यह जब भी जरूरत पड़ी हम ग्रामीण चिकित्सक आगे आकर मरीज को प्राथमिक उपचार देकर उनकी जान बचाने का काम किए। लेकिन प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार छापेमारी के नाम पर अधिकारी हम ग्रामीण चिकित्सकों से धन उगाही कर रहे है जिससे कि हम ग्रामीण चिकित्सकों में आक्रोश है। हम इसका विरोध करते है और मांग करते है कि इस छापेमारी को तत्काल प्रभाव से रोका जाए। हमें भी प्रशिक्षण देकर योग्यतानुसार शिक्षा मित्र की ही तरह चिकित्सा मित्र बनाया जाए। वही सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने भी ग्रामीण चिकित्सकों को आश्वस्त किया है कि उन्हें न्याय मिलने तक उनके साथ है उनकी समस्याओं से सपा प्रमुख अखिलेश यादव को अवगत कराने के साथ साथ सदन में उठाकर न्याय दिलाने का कार्य करेंगे। इस दौरान प्रदेश सचिव संतोष शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अनिल सरोज, प्रदेश प्रवक्ता दिनेश शर्मा, डा, आर बी रंजन, डॉ. ओ. पी. सरोज, डॉ कैलाश सरोज, डॉ एहसान, रामजीत, गिरीश, जीतेन्द्र, देवाशि, अरविंद, शिवचरन आदि चिकित्सक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दिनेश शर्मा ने किया।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close