Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

क्रांति के जननायक श्रद्धेय स्व.जयप्रकाश नारायण जी की जयंती मनाई गई

  जननायक श्रद्धेय स्व.जयप्रकाश नारायण जी के त्याग व बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता -हवलदार यादव संवाददाता - बागी न्यूज 24                  ...

 

जननायक श्रद्धेय स्व.जयप्रकाश नारायण जी के त्याग व बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता -हवलदार यादव

संवाददाता - बागी न्यूज 24                              

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय, जनपद-आजमगढ़ पर संपूर्ण क्रांति के जननायक श्रद्धेय स्व.जयप्रकाश नारायण जी की जयंती उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष- हवलदार यादव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण जी ने हमेशा अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध सामाजिक न्याय के उन्होंने अपने आप को देश के लिए समर्पित कर दिए। जिनके त्याग, बलिदान व जीवनसंघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर ही समाजवादी पार्टी को मुकाम हासिल होगा। जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी की तानाशाही सरकार ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष,उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मा.अखिलेश यादव जी को स्वर्गीय श्रद्धेय जयप्रकाश नारायण जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित नहीं करने दिया गया है।
उसी प्रकार से जनता तानाशाही भाजपा सरकार को जनता उखाड़ कर फेंकने का काम करेगी। कार्यक्रम में पूर्व सांसद- नंदकिशोर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष- विजय यादव, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव-अजीत कुमार राव, जिला उपाध्यक्ष- विवेक सिंह, लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष- सूरज राजभर, मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव राजेश यादव गेलवारा,बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के जिला अध्यक्ष- संतोष कुमार गौतम, छात्र सभा के जिला अध्यक्ष- कुनाल मौर्य, जिला कोषाध्यक्ष- प्रदीप कुमार यादव,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष- जगदीश प्रसाद,छात्र सभा के प्रदेश सचिव निशांत राय टीपू, आशुतोष चैधरी आदि समाजवादी पार्टी के नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन- जिला महासचिव हरी प्रसाद दुबे ने किया।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close