Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

युवक की हत्या के विरोध में परिजनों और स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                     आजमगढ़। जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के चैबाना बस्ती में शनि...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                 

आजमगढ़। जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के चैबाना बस्ती में शनिवार को दीपू चैधरी नामक युवक की हत्या के बाद रविवार को आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सड़क जामकर प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के साथ आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की मांग की। आपको बताते चले कि विवादित भूमि की सफाई कर रहे दीपू चैधरी (32) की कैंची से गोदकर शनिवार को हत्या कर दी गई थी। हमले में दीपू की बहन समेत परिवार के चार अन्य सदस्य घायल हो गए थे। दीपू को गंभीर स्थिति में मड़या स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद रविवार को आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मांग किया कि आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया जाए और उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई हो। जाम की सूचना पर सीओ सिटी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा बुझा कर जाम को समाप्त कराया। वही प्रदर्शन कर रही मृतक की बहन कहा कि चार आरोपियों को पुलिस में हिरासत में दिया है लेकिन मुख्य दो आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं उसने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ ही मुआवजे की मांग की है।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close