Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

68वीं जनपदीय विद्यालय क्रीड़ा समारोह का हुआ समापन बूढनपुर बना चैंपियन’

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                     आजमगढ़। अक्टूबर 68वीं विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता आजमगढ़...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                 

आजमगढ़। अक्टूबर 68वीं विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता आजमगढ़ आज सुखदेव पहलवान स्टेडियम आजमगढ़ में संपन्न हुई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय कीड़ा अधिकारी सिराजुद्दीन रहे। आज प्रतियोगिता के दूसरे दिन कल के शेष बचे प्रतियोगिताओं को संपन्न कराया गया तत्पश्चात पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ, इस अवसर पर विशेष अतीत के रूप में अंतरराष्ट्रीय अंपायर राजेंद्र राय उपस्थित रहे, परिणाम  इस प्रकार रहा बुढ़नपुर तहसील 316 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रही। लालगंज तहसील 135 अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सगड़ी 92 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही । व्यक्तिगत चैंपियनशिप में 14 वर्ष बालक वर्ग में सौरभ कुमार बूढनपुर अंडर 14 बालिका वर्ग प्रीति बूढनपुर अंडर अंडर 17 बालक वर्ग महेश यादव फूलपुर, अंडर 17 बालिका वर्ग निधि बूढनपुर अंडर-19 बालिका वर्ग अरविंद यादव सगड़ी, अंडर-19 बालिका वर्ग मुस्कान बानो बूढनपुर रही।इस प्रकार बूढनपुर ने चार वर्गों में व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की और ओवरऑल चैंपियनशिप प्राप्त किया’।
    ’जनपदीय सचिव दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाले खिलाड़ी दिनांक 19 और 20 अक्टूबर 2024 को शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज आजमगढ़ के मैदान पर खेले जाने वाली 68वीं मंडलीय विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे आज के अवसर पर जिन लोगों ने अपनी उपस्थिति दी हुए थे सर्व श्री जैदनुरुल्लाह प्रवीण कुमार सिंह बृजेश कुमार सिंह विनोद कुमार सिंह सुरेंद्र कुमार सिंह सिंह राम जन्म भूपेश कुमार सिंह  उग्रसेन अमित कुमार अरुण मिश्रा अजय सिंह सुनील कुमार सूर्य प्रकाश राय सुनील कुमार यादव अजीत कुमार रवि कुमार अरविंद कुमार संजय कुमार देवेंद्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे।’



"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close