Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

उत्पीड़न के खिलाफ महासभा लामबंद होकर धरना प्रदर्शन किया

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                     आजमगढ़। प्रबंधक के खिलाफ धरने पर बैठै परिचारक रामप्रवेश को ...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                 

आजमगढ़। प्रबंधक के खिलाफ धरने पर बैठै परिचारक रामप्रवेश को अनुसूचित जाति/जनजाति/पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा आजमगढ़ के पदाधिकारियों का साथ मिल गया। जिसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के बाहर प्रबंधक के उत्पीड़न के खिलाफ महासभा लामबंद होकर धरना प्रदर्शन किया।
धरने को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद ने कहाकि संगठन के साथी रामप्रवेश राम को जिस तरह प्रबंधक द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है उस पर संगठन चुप नहीं बैठेगा। उक्त परिचारक का जुलाई 2024 से ही वेतन वृद्धि रोक दिया गया है। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि परिचारक रामप्रवेश को केवल जाति दुर्व्यभावना के चलते तीन दिन का वेतन काटा जाना और उत्पीड़ित किया जाना अशोभनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। संगठन के हस्तक्षेप के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने वेतनवृद्धि का आश्वासन दिया है वहीं संगठन ने निर्णय लिया है कि जब तक वेतनवृद्धि और उत्पीड़न समाप्त नहीं हो जाता तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। इस अवसर पर तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
 

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close