Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

एक लाख की नकली खोया व मिठाई को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने कराया नष्ट

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                     आजमगढ़। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व के दृष्टिगत आ...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                 

आजमगढ़। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व के दृष्टिगत आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ तथा जिलाधिकारी आजमगढ़ के आदेश के क्रम में जनपद में आम जनमानस को मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ विशेषकर खोया, दूध, नमकीन, ड्राई फ्रूट, खाद्य तेल एवं वनस्पति, घी, विभिन्न प्रकार की मिठाईयां, रंगीन मीठे खिलौने, अन्य खाद्य पदार्थ आदि एवं पेय पदार्थो के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु गठित टीम द्वारा रोडवेज बस स्टैण्ड पर 01 मिठाई का नमूना संग्रहित किया गया तथा डेढ़ कुन्तल खोये की मिठाई रू0 45000 की नष्ट करायी गयी एवं लावारिस अवस्था में पाये गये 02 कुन्तल खोया रू0 60000 को जप्त कर नष्ट किया गया। टीम द्वारा छतवारा स्थित एस0एस0 हाउस मिठाई के प्रतिष्ठान पर छापामार कार्यवाही करते हुए बर्फी, डोडा बर्फी व कटा पिस्ता का नमूना संग्रहित किया गया तथा साफ-सफाई के निर्देश दिये गये।
टीम द्वारा अब तक कुल 11 खाद्य पदार्थ के नमूने संग्रहित किये गये एवं 15 कुन्तल डोडा बर्फी रू0 450000, 25 कुन्तल मिल्क केक रू0 750000, 10 कुन्तल पेड़ा रू0 300000, डेढ़ कुन्तल खोये की मिठाई रू0 45000 एवं 02 कुन्तल खोया रू0 60000 जब्त कर नष्ट कराया गया। संकलित नमूनों को जांच हेतु राजकीय प्रयोगशाला को प्रेषित किये जा रहे हैं।
खाद्य कारोबारकर्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थो के निर्माण व विक्रय स्वच्छकर दशाओं में करने तथा खाद्य रंगों का प्रयोग निर्धारित मात्रा में करने एवं शुद्ध तथा ताजा खाद्य सामग्री विक्रय किये जाने के लिए जागरूक किया गया। उक्त छापेमारी की कार्यवाही त्यौहार तक अनवरत जारी रहेगी। आम जनमानस से अपील है कि वे पैकेट बन्द सामानों का बैच नम्बर व एक्सपायरी डेट अवलोकन करने के पश्चात संतुष्ट होने पर ही क्रय करें। उक्त छापेमार दल में दीपक कुमार श्रीवास्तव मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं श्री रजनीश कुमार, गोविन्द यादव,कीर्ति आनन्द, संजय कुमार तिवारी, सुचित प्रसाद, लालमणि यादव, शीत कुमार सिंह, अमर नाथ, बेबी सोनम खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण शामिल रहें।
 

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close