Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

रावण का वध, पुतला दहन, तालियो की गड़गड़ाहट से गूंज उठा परिसर

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                 एसडीएम की उपस्थिति में राम ने किया रावण का वध, पुतला दहन, तालियो की गड़गड़ाहट से गूंज उठा परिसर ...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24               

एसडीएम की उपस्थिति में राम ने किया रावण का वध, पुतला दहन, तालियो की गड़गड़ाहट से गूंज उठा परिसर  
लालगंज,आजमगढ़। महासप्तमी के शुभ अवसर पर मां दुर्गा द्वारा महिषासुर वध, श्री राम की शक्ति पूजा तथा रावण का वध के दहन उत्सव कार्यक्रम रिया वर्ल्ड एकेडमी खनियरा लालगंज में मनाया गया।
जब राम ने रावण का वध किया तो  विद्यालय में जोरदार तालियो की गड़गड़ाहट से विद्यालय परिसर गुज उठा। विद्यालय की छात्राओं ने एकांकी के माध्यम से प्रस्तुतिकरण करके दिखाया कि किस तरह युवती के साथ छेड़खानी करके तेजाब से जला दिया जाता है और रास्ते में रोककर उनके साथ अश्लील हरकत किया जाता है।महिलाओं को कभी भी अपने आप को कमजोर नहीं समझना चाहिए। जब -जब अधर्म होता है, धर्म की रक्षा और शत्रुओ का नाश करने के लिए महिलाओं को कभी मां दुर्गा और कभी मां काली के रूप धारण करके शत्रुओं का नाश पड़ता है।

 समारोह के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी लालगंज श्याम प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यालय की छात्रों द्वारा जो एकांकी के माध्यम से प्रस्तुति करण किया गया है।वह काफी सराहनीय है। महिलाओ को कभी भी अपने आप को कमजोर नहीं समझना चाहिए। वह अपने अधिकार की लड़ाई स्वयं लड़ सकती हैं। अभिभावकों को बालको के साथ-साथ बालिकाओं की भी शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बलिकाएं शिक्षित होकर मायके और ससुराल मे लोगों को शिक्षित करने का काम करती हैं। उन्होंने बताया कि रावण अहंकारी था इसलिए उसका वध किया गया। लोगों को एक संदेश दिया जाता है कि बुराई से अच्छाई की तरफ लोग चलें। बुराई के अंधकार से शिक्षा के प्रकाश की तरफ लोगों को ले जाने का संदेश दिया जाता है।
 नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार ने कहा कि नवरात्रि के समय लोग पूजा पाठ करते हैं, विद्यालय में रावण का वध करके लोगों को बुराई से अच्छाई की तरफ ले जाने का लोगों को संदेश दिया जाता है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के माध्यम से बुराइयों को दूर करने के लिए प्रेरित किया। रियो वर्ल्ड एकेडमी के डायरेक्टर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों के आकर्षित प्रस्तुतीकरण  और अभिभावकों को बधाई देते हैं।इस अवसर पर रियो वर्ल्ड एकेडमी के अध्यक्ष पंचदेव सिंह, प्रधानाचार्य अर्पणा सिंह, विशाल साहू, नवीन वर्मा आदि के अलावा विद्यालय के स्टाफ और बच्चों ने काफी सहयोग योगदान किया।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close