Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

जी डी ग्लोबल स्कूल में सदन स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                     आजमगढ़। शनिवार को करतालपुर स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल में सदन ...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                 

आजमगढ़। शनिवार को करतालपुर स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल में सदन स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खो-खो प्रतियोगिता का प्रारंभ विद्यालय की निदेशिका श्रीमती स्वाति अग्रवाल,प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक श्रीश अग्रवाल, उपप्रधानाचार्या श्रीमती मधु पाठक तथा कोऑर्डिनेटर श्रीमती सुमन यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। खो-खो प्रतियोगिता प्रथम सत्र बालक वर्ग में एवं द्वितीय सत्र बालिका वर्ग में हई। बालक वर्ग में फाइनल मैच में यूरेनस हाउस और वीनस हाउस ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। जिसमें प्रथम स्थान यूरेनस हाउस, द्वितीय स्थान वीनस हाउस तथा मार्स हाउस तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी सदन पताका को प्रसारित किया। बालिका वर्ग में प्रथम मैच नेप्च्यून हाउस और यूरेनस हाउस के मध्य हुआ। बालिका वर्ग में यूरेनस और वीनस हाउस ने फाइनल में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान यूरेनस हाउस, द्वितीय स्थान नेप्चून तथा तृतीय स्थान वीनस हाउस ने प्राप्त कर विजय का खिताब हासिल किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की निदेशिका श्रीमती स्वाति अग्रवाल ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि खो-खो का उद्देश्य अपने प्रतिद्वंद्वी को टैग करना और अंक अर्जित करना होता है। यह एक अनूठा स्वदेशी खेल है, जो युवाओं में ओज और स्वस्थ संघर्षशील जोश भरने वाला है।
 

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close