Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 107वीं जयंती मनाई गई

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                      

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                   

आजमगढ़ l भारत की प्रथम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 107वीं  जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष तेज बहादुर यादव की अध्यक्षता में मनाई गई, कार्यक्रम का प्रारंभ पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण करते हए पुष्पांजलि अर्पित कर कांग्रेस जनों ने विचार गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें उनके राजनीतिक जीवन एकता अखंडता और राष्ट्रीय विकास पर चर्चा की पीसीसी सदस्य मुन्नू यादव ने कहा कि इंदिरा गांधी की सोच थी कि भारत देश पर सबसे बड़ा हक श्रमिकों  और किसानो का है, जिसके बिना व्यवस्था नहीं चल सकती और इस पर काम भी किया, पीसीसी सदस्य सुरेंद्र सिंह ने कहा की उनका जीवन देश के लिए संघर्ष करते बीता सामंतवाद के खिलाफ रहती थी बैंकों का राष्ट्रीयकरण उनके कार्यशैली का उदाहरण है जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष हरिओम उपाध्याय ने बताया कि भारत ही नहीं पूरा विश्व आयरन लेडी लौह महिला के नाम से उन्हें जानता था ओम प्रकाश सरोज ने कहा कि उनका निर्णय अडिग होते थे देव मुनि राजभर ने कहा कि देश की उन्नति और व्यवस्था बदलाव ही उनका लक्ष्य था अध्यक्षता करते हुए तेज बहादुर यादव ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी का पूरा परिवार राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा बदले और अहंकार की भावना उनके दिल में कभी नहीं रही, नामी चिरैया कोटी ने कहा कि उनका निर्णय बेशुमार होता था पूरे विश्व में उसका कोई सानी नहीं था, संचालन जिला महासचिव मुन्नू मौर्य ने किया, इस अवसर पर प्रदीप यादव ,रवि शंकर यादव एडवोकेट, शीला भारती, मंत्रराज यादव, हरिश्चंद्र शास्त्री, शंभूशास्त्री ,रामनारायन, वीरेंद्र चौहान, आदि लोग उपस्थित थे l

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695













close