Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

सरकार की विभिन्न योजनाओं से बैठक में कराया अवगत

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                      

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                   

आजमगढ़। जनपद के रानीसराय क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत कार्यालय के ब्लॉक सभागार में शासन की मंशा के अनुसार विकास की समीक्षा की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ के विकास कार्यों की समीक्षा की। जिसमें सरकार की विभिन्न योजनाओं से आम जन को अवगत कराया गया। उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह ने कहा कि वर्तमान योगी प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार में विकास की गंगा बह रही है जिसका परिणाम है कि सरकार की हर योजना हर तबके के लोगो तक पहुंच रही है। यह योजनाएं लाभ लेने को जनता खुद आगे आए ऑनलाइन आवेदन करें। हर वर्ग सरकार की योजना पहुंचे मेरा यह मेंरा पुरा प्रयास है। अनुराधा त्रिपाठी ने कहा की क्षेत्र के लोगों लाभ पहुचाने को मै हर संभव प्रयास करूगी।  बैठक के बाद प्रधानमंत्री आवास मॉडल का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह व अनुराधा त्रिपाठी ने फीता काट के किया। इस आवसर पर स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर मनीष कुमार सिंह पशुपालन बाल विकास पुष्ट आहार विभाग कृषि विभाग वीडियो अरविंद कुमार यादव खंड विकास अधिकारी डॉक्टर आराधना त्रिपाठी मनरेगा आवास सर्वे व राष्ट्रीय आजीविका मिशन के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस बैठक का संचालन राकेश कुमार ने किया। बैठक में विंध्यवासिनी उपाध्याय ग्राम विकास एवं ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सूर्य कुमार सिंह नीलम सिंह प्यारेलाल  कतवारू रेखा देवी सोनू सुरेंद्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।
 

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695














close