Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

भैया दूज की पूजा के उपरांत पोखरे में स्नान करने गई किशोरी की डूबने से मौत

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                     आजमगढ़। गोवर्धन पूजा (भैया दूज) की पूजा के उपरांत पोखरे में...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                 

आजमगढ़। गोवर्धन पूजा (भैया दूज) की पूजा के उपरांत पोखरे में स्नान करने गई किशोरी की डूबने से मौत हो गई। बरदह थाना क्षेत्र के अंबिकापुर गांव में शनिवार की दोपहर में समूह में सभी बहने गोवर्धन पूजा के लिए जुटीं और हंसी-खुशी पूजा की। उसके बाद अंबिकापुर निवासी अंतिमा दीक्षित 16 वर्ष व गांव की अन्य बहनें घर से 800 मीटर दक्षिण स्थित पोखरे में एक साथ स्नान करने गई थीं। अंतिमा नहाते समय आचनक पोखरे में डूबने लगी। सहेलियों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं पाईं। साथ गईं सहेलियांे ने आनन- फानन डूबने की सूचना परिजनों व ग्रामीणों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने एक घंटे की कोशिश के बाद अंतिमा को पोखरे निकाला। स्वजनांे ने अचेत अवस्था में अंतिमा को सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने अंतिमा को मृत घोषित कर दिया। अंतिमा दीक्षित पांच भाई-बहनों ने सबसे छोटी थी। बड़े भाई आशुतोष, आशीष, बहन प्रियंका, भाई विशाल हैं। मौत की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचीं माता विजयलक्ष्मी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। स्वजनों ने घटना की सूचना बरदह पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close