Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा उदयाचल सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद हुआ समाप्त, बांटे प्रसाद

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                      उदयाचल सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, बांटे प्रसाद आजम...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                  

उदयाचल सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, बांटे प्रसाद


आजमगढ़। जनपद में लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा शुक्रवार की सुबह को उदयाचल सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद समाप्त हुआ। इस दौरान छठी मैया के जयकारे का उदघोष गूंजता रहा।
गौरीशंकर धाट,एकलव्य धाट व कस्बे के उत्तर प्रवाहित होने वाली तमसा नदी राम जानकी छठ पूजा घाट पर भोर से ही व्रती महिलाओं का आना शुरू हुआ। और प्रवाहित तमसा के जल में  खड़ी होकर धूप दीप प्रज्वलित कर सूर्य के उदय होने का इंतजार करती रही जैसे ही भगवान भास्कर उदय हुए उसके बाद व्रतियों ने अर्घ्य अर्पित कर विधि विधान से उनकी पूजा किया।उसके बाद अनेको प्रकार के फल के साथ ठेकुआ का प्रसाद वितरित किया
इस मौके नगर कोतवाली थाना अध्यक्ष व पुलिस बल के साथ चक्रमण करते रहे। क्षेत्रीय के लगभग सभी नगर के समाजसेवियों के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए चाय जलपान की विशेष व्यवस्था की गई थी। लाइट झालरों के साथ टेंट लगाकर हलुआ,चना छोला टमाटर चाट नींबु चाय की व्यवस्था की गई थी घाट पर ब्रती महिलाएं के साथ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली गाजे बाजे डिजे के साथ श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा इस मौके पर स्टाल लगाकर  आकाश सोनकर और विष्णु ने फल वितरित किया । भंडारा का आयोजन किया गया।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695













close