देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती मनायी गयी संवाददाता - बागी न्यूज 24 ...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आज़मगढ़ | शहर कांग्रेस कमेटी,आज़मगढ़ द्वारा गुलामी का पूरा स्थित कार्यालय पर आज शहर अध्यक्ष मोहम्मद नजम शमीम की अध्यक्षता में आधुनिक भारत के निर्माता देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती मनायी गयी सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी! नेहरू जी का जन्मदिन प्रतिवर्ष बालदिवस के रूप में मनाया जाता है नजम ने कहा बच्चों में बसता है हमारे देश का भविष्य और नेहरू जी का वह सपना, जिसमें हर बच्चा शिक्षा, स्वतंत्रता, और समृद्धि का हकदार है। आइए देश के बच्चों को प्रोत्साहित करें और उनके सपनों को पंख दें सभी को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं नेहरु जी अपनी दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व से भारत को सामाजिक, वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक व विभिन्न क्षेत्रों में आगे ले जाने वाले 'हिंद के जवाहर' को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ! उपाध्यक्ष शाहिद खान ने कहा की देश को 21वीं सदी में लाने वाली सैकड़ों शैक्षणिक, वैज्ञानिक, औद्योगिक एवं शोध संस्थाओं व परियोजनाओं के स्वप्नदृष्टा, कृषि और उद्योग कार्यक्रमों के माध्यम से आधुनिक भारत की मजबूत बुनियाद रखने वाले राष्ट्रनिर्माता एवं महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं शहर महासचिव डॉ.आदित्य सिंह ने कहा कि पंडित नेहरू जी के लोकतांत्रिक आदर्श, स्वतंत्रता, बराबरी, न्याय और प्रगति के विचार हम सबकी प्रेरणा हैं हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं शहर सचिव बालचंद राम ने कहा नेहरू जी कहते थे एकता मन और हृदय की होनी चाहिए, एक साथ रहने की भावना होनी चाहिए भारत देश को निरंतर विविधता में एकता का संदेश देने वाले लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी व हमारे प्रेरणास्रोत, “हिन्द के जवाहर” की 135वीं जयंती पर हम उनके देश के प्रति अभूतपूर्व योगदान को याद करते हैं।
इस अवसर आपके साथ नेहरू जी की किताब दा डिस्कवरी आफ इंडिया के एक अंश को साझा कर रहाे है “मैं भारतीय जीवन की विविधताओं और विभाजनों, वर्गों, जातियों, धर्मों, नस्लों, सांस्कृतिक विकास के विभिन्न स्तरों से भी पूरी तरह परिचित था। फिर भी मेरा मानना है कि एक ऐसा देश जिसकी सांस्कृतिक पृष्ठभूमि लंबी हो और जीवन के प्रति एक समान दृष्टिकोण हो, वह एक ऐसी भावना विकसित करता है जो उसकी अपनी होती है और जो उसके सभी बच्चों पर छा जाती है, चाहे वे आपस में कितने भी भिन्न क्यों न हों... यह भारत की यही भावना थी जिसकी मैं तलाश कर रहा था, बेकार की जिज्ञासा से नहीं, बल्कि इसलिए कि मुझे लगा कि यह मुझे अपने देश और लोगों को समझने की कुंजी दे सकती है, विचार और कार्य के लिए कुछ मार्गदर्शन दे सकती है।” नेहरू जी के ऊपर जितने भी आरोप विपक्षियों द्वारा लगाए जाते है वो तर्कहीन, निराधार और झूठे आरोप हैं देश के लोग पहले नेहरु जी के बारे मे पढ़ें और सत्यता जाने!
कार्यक्रम मे सर्वश्री मोहम्मद नजम शमीम, शाहिद खान, डॉ. आदित्य सिंह, गोविन्द शर्मा, बालचंद राम, कोमल प्रजापति, मो.नाजिम,अब्दुर रहमान, अबदुल्ला,साकिब, निरंजन कुमार, अबसार अहमद, नसीम खान, जीतू पटेल, सर्वेश यादव, अफजल, समीर, मुशीरुल हसन आदि लोग उपस्थित रहे!