Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम अभियान चलाकर की गयी छापेमारी

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                      

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                   


आजमगढ़। मुख्यालय महिला एंव बाल सुरक्षा संगठन, उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशन में बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम एवं बन्धुआ मजदूर से लोगों को मुक्त कराने के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेज 5 के आपरेशन बचपन अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के कुशल निर्देशन में एवं नोडल अधिकारी थाना ए.एच.टी. अपर पुलिस अधीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण में थाना एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकंग व श्रम विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जनपद आजमगढ़ के थाना क्षेत्र निजामाबाद व सरायमीर के विभिन्न प्रतिष्ठानों, मिठाई की दुकानों, ढ़ाबों, ऑटो मोबाइल की दुकानों, गैराजों पर सघन चेकिंग किया गया । उक्त अभियान के दौरान कुल 07 बाल श्रमिकों को कार्य करते हुए पाया गया । मौके पर कार्य कर रहे बाल श्रमिक को उसके परिजन को बुलवाकर चेतावनी देते हुए उनकी सुपुर्दगी में दिया गया तथा हिदायत दी गयी कि बच्चों से भविष्य मे बाल श्रम न करायें तथा सम्बन्धित प्रतिष्ठानों के सेवायोजकों के विरुद्ध अधिनियम का उल्लंघन करने के संबंध में श्रमविभाग द्वारा नियमानुसार नोटिस जारी की गई । संयुक्त टीम द्वारा दुकानदारोंध् जनता के लोगों को बालश्रम न कराने पर जोर दिया गया तथा सार्वजनिक स्थानोंध् मिठाई की दुकान, रेस्टोरेंटध्ढ़ाबा, ब्रेकरी, आटो मोबाइल की दुकान, गैराज  आदि स्थानों पर बालश्रम न कराने से सम्बन्धित पोस्टर चस्पा कर तथा इमरजेंसी सहायता हेतु शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी टोल फ्री हेल्प लाइन नंम्बरों 108, 112, 1090, 1930,1098,1076,181 आदि के सम्बन्ध में लोगों को जागरुक किया गया ।
उक्त बालश्रम उन्मूलन अभियान में रोहित प्रताप, श्रम प्रवर्तन अधिकारी.  विशाल श्रीवास्तव,  प्रभारी निरीक्षक अभयराज मिश्रा, थाना एएचटी . का0 आशीष प्रताप सिंह, थाना . म0का0 अर्चना तिवारी, थाना एएचटी.का0आ0 विनोद कुमार,श्रम विभाग में भाग लिया।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695















close