Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

मंडल स्तरीय डाक अदालत का आयोजन 12 दिसंबर को

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                      

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                   

आजमगढ़ 07 दिसम्बर-- डाकघर मंडल कार्यालय आजमगढ़ पर आगामी 12 दिसंबर को दोपहर बाद 3 बजे मंडल स्तरीय डाक अदालत का आयोजन किया जाएगा। प्रवर अधीक्षक डाकघर अखिलेश कुमार ने बताया कि डाक अदालत में काउंटर सेवाएं, मनी आर्डर, बचत बैंक, रजिस्ट्री पत्र, पार्सल, बीमाकृत वस्तुएं, स्पीड पोस्ट, डाक जीवन बीमा, डाक कर्मचारियों के पेंशन संबंधी मामले एवं डाकघर से संबंधित अन्य समस्याओं एवं शिकायतों पर विचार विमर्श एवं उनका निराकरण किया जाएगा। इसी क्रम में 3.30 बजे स्टाफ डाक अदालत के माध्यम से विभागीय कर्मचारियों के मामलों का भी नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस डाक अदालत में विचारार्थ शिकायत पूर्ण विवरण के साथ 11 दिसंबर को 4.30 बजे तक कार्यालय प्रवर अधीक्षक डाकघर आजमगढ़ मंडल को भेज दी जाएं एवं शिकायतकर्ता डाक अदालत में व्यक्तिगत रुप से भी उपस्थित रहें।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695














 


close