Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगजनो में वितरण सहायक उपकरण

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                      

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                   

आजमगढ़। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जनपद आजमगढ़ में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा जिला मुख्यालय पर स्थित बचपन डे केयर सेन्टर में मुख्य अतिथि कृष्ण पाल जिलाध्यक्ष भाजपा की उपस्थिति में सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 15 दिव्यांगजनों को कान की मशीन एवं 18 दिव्यांगजनो को व्हील चेयर का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त विद्यालय में उपस्थित 47 बच्चों को निःशुल्क यूनिफार्म एवं चाकलेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर कार्यालय महिला एवं बाल कल्याण विभाग (जिला प्रोबेशन कार्यालय) के अन्तर्गत संचालित स्पॉन्सरशिप योजना के में अन्तर्गत बचपन डे केयर सेन्टर आजमगढ़ में अध्यनरत 66 बच्चों को लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्री शशांक सिंह, सुरेंद्र लाल गौतम कनिष्ठ सहायक, समन्वयक बचपन डे केयर सेन्टर श्री  सुभाष चंद एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के अन्य कर्मचारी भी उपस्थिति रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695














 


close