Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

गंगा को स्वच्छ करने के लिए सहायक नदियों का स्वच्छ होना आवश्यक -रामाशीष

  गंगा समग्र की प्रांतीय बैठक संपन्न संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                      

 

गंगा समग्र की प्रांतीय बैठक संपन्न

संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                   

आजमगढ़। गंगा समग्र गोरक्ष प्रांत की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर नगरपालिका में संपन्न हुयी। बैठक का शुभारंभ गंगा समग्र के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। बतौर मुख्य अतिथि  अपने संबोधन में रामाशीष ने कहा कि 2025 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक के सौ वर्ष  पूर्ण होने पर गंगा के  सहायक  नदियों को भी स्वच्छ करने का भी गंगा समग्र का लक्ष्य है। जिसमें इस जनपद के तमसा नदी को भी शामिल किया गया है। उन्होंने गंगा के धार्मिक महत्व की चर्चा करते हुए उसके निर्मल और अविरल होने पर जोर दिया और कहा कि गंगा को स्वच्छ करने के लिए सहायक नदियों का स्वच्छ होना आवश्यक है। जिसके लिए गंगा समग्र सतत प्रयासरत है और प्रयागराज महाकुंभ में गंगा समग्र महासंगम में विशेष निर्णय लिए जाएंगे। प्रांत संयोजक राज किशोर मिश्र ने बताया 2025 में गंगा समग्र हर जिले मे कम से कम सौ हरिशंकरी पौधे लगाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि वे सहायक नदियों के स्वच्छता और  वृक्षारोपण अभियान में जी जान से जुटकर जल  और वायु प्रदूषण से मुक्ति में अपना विशेष योगदान दे। बैठक संयोजक आर्यमगढ़ विभाग के संरक्षक सुभाष चंद्र तिवारी कुन्दन ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर राजनारायण तिवारी,विजय राज, अजय राय, डॉ. एच एन पाठक, दिलीप, पंकज मिश्रा,  विवेकानंद मिश्र, अवधेश सिंह , राजेश रंजन, रामवृक्ष गिरी,  डॉ.  मृदुला मिश्रा,  भारती सिंह,  डॉ.  वीना गुप्ता,  मिथिलेश पांडे, महिमा तिवारी,अनिल शंकर श्रीवास्तव,  अजय विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695














 


close