Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

हाई कोर्ट के आदेश पर नाबालिग बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मुकदमा हुआ दर्ज

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                      

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                   

मुबारकपुर /आजमगढ़
मुबारकपुर थाना पुलिस ने हाई कोर्ट के आदेश पर विगत दिवस नाबालिग लड़़के सेजबरन अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है।। पीड़ित बालक का भाई हाई कोर्ट में याचिका दायर किया था। हाई कोर्ट ने मुकदमा दर्ज कर जांच कर कार्रवाई करने का आदेश पारित किया। उच्च न्यायालय के आदेश पर मुबारकपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है। 
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला नेवादा निवासी कौशर नदीम पुत्र मोहम्मद अहमद ने अपने मोहल्ले के मोहम्मद यजदानी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने कहा है कि वादी का भाई  नाबालिग है। अभियुक्त यजदानी नाबालिग भाई के साथ कई बार जबरन अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। पुलिस को तहरीर दी परन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई। दिनांक 15अगस्त को रात लगभग 10,30बजे भाई ख़ाना खा कर घर के बाहर टहल रहा था। पहले  से घात लगाए अभियुक्त यजदानी व सहयोगी जबरन उठा कर ले गए और अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मार पीट कर आंख पर पट्टी बांध दी और एकांत स्थान पर ले जाने लगे।अभी मोहल्ले की दक्षिण कब्रिस्तान तक पहुंचे थे कि भाई ने शोर मचा दिया। मोहल्ले वालों को आते देख अभियुक्त सहयोगियों के साथ भाग लिया। घटना के सम्बन्ध में थाना सहित पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी परन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई।अन्त में उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल किया। हाई कोर्ट के आदेश पर विगत दिवस मुबारकपुर थाना प्रभारी निरीक्षक निहारनन्दन कुमार ने मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है
 

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695














 


close