Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

कांग्रेस कार्यालय पर मनाया गया डा० भीमराव अंबेडकर का 78वां परिनिर्वाण दिवस

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                      

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                   

आजमगढ़। भारत रत्न बाबा साहब डा० भीमराव अंबेडकर का 78वां परिनिर्वाण दिवस आजमगढ़ कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह के अध्यक्षता में संविधान निर्माण दिवस के रूप में मनाया गया। कांग्रेसजनो नें भारत रत्न बाबा साहब डा० भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और नमन किया। जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा की बाबा साहेब ने सभी वर्गों की जरूरत को मद्देनजर रखते हुए संविधान बनाया था जो भारत के लिए धर्म है इसे बचा कर रखना हम सभी भारतीयों का धर्म और कर्तव्य है इसके लिए जननायक राहुल गांधी जी सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष कर रहे हैं सभी भारतीयों को उनके साथ खड़ा होना चाहिए।
शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष मोहम्मद नजम शमीम ने बाबा साहब डा० भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए कहा बाबा साहब का जीवन और उनके द्वारा किया गया कार्य विश्व के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बना रहेगा। बाबा साहब ने अपना जीवन स्वतंत्रता समानता बंधुत्व न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए समर्पित कर दिया। कुछ शक्तियां बाबा साहब डा० भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान को बदलना चाहती हैं परन्तु आज के दिन हम संकल्प लेते हैं कि हम बाबा साहब द्वारा दिए गए संविधान की रक्षा जीवनपर्यन्त करते रहेंगे।
कार्यक्रम में सर्वश्री प्रवीण सिंह, मोहम्मद नजम शमीम,मुन्नू यादव,तेजबहादुर यादव, रेयाजुल हसन, रामगणेश प्रजापति, पूर्णमासी प्रजापति, रामप्यारी यादव, किरण कुमारी, अमर बहादुर यादव, हरिओम उपाध्याय, बालचंद राम, प्रिंस सिंह राजपूत, मुन्नू मौर्य,भिरगूनाथ भारती लोग उपस्थित रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695














 


close