Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

अनियंत्रित कार ने बाइक को मारी टक्कर एक की मौत अन्य घायल

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                      

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                   

आजमगढ़। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भवरेपुर के पास राज्य राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12ः30 बजे मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ से आ रही अनियंत्रित कार ने आगे जा रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दिया। बाइक पर दो सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। कार भी कुछ दूर जाकर सड़क एक दुकान पर रखे टायर से जाकर टकरा कर रुक गई। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए वाराणसी भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार चालक सहित बाइक और कार को थाने लेकर आई। जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थाना के अमिलो गांव निवासी अनवर कमाल (56) पुत्र जहीर खान और एहतेशाम (44) पुत्र सिंकदर अहमद अपने घर से बाइक से किसी रिस्तेदार के घर जा रहे थे। अभी दोनों जनपद के सरायलखंसी थाना के भवरेपुर गांव के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रही एक अनियंत्रित कार ने बाइक को टक्कर मार दिया। जहां टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क के किनारे लगे एक पेड़ के घेरे से जाकर टकराने के बाद करीब पांच फीट नीचे गड्ढे में गिर गई। जबकि कार सड़क के किनारे एक दुकान पर रखे टायर के टकराकर रूक गई। जहां अनवर कमाल की मौत हो गई। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695














 


close