Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

हाफिज-ए-मिल्लत के 50वें उर्स के पहले दिन जायरीनों का उमड़ा जन जनसैलाब

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                      

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                   

मुबारकपुर,आजमगढ़। दअरसल पूरी दुनियाँ मे प्रसिद्ध अरबी यूनिवर्सिटी अल जामिअतुल अशरफिया मुबारकपुर के संस्थापक हुजूर हाफिज-ए-मिल्लत अल्लामा शाह अब्दुल अजीज मोहद्दिस मुरादाबादी का दो दिवसीय उर्स पाक का पहला दिन सोमवार को अल सुबह फज्र की नमाज के बाद कुरान ख्वानी से आगाज किया गया।              उर्स हुजूर हाफिज-ए-मिल्लत के पहले दिन मुबारकपुर कस्बा के मोहल्ला पुरानी बस्ती लगभग तीन बजे उनकी कयामगाह से सरबराहे आला अल्लामा शाह अब्दुल हफीज की केयादत में चादर जुलूस निकाला गया। यह चादर जुलूस अपने कदीमी रास्ते से होते हुए लाल चैक , बड़ी अर्जेन्टी, रोडवेज होते हुए अल जामिअतुल अशरफिया के परिसर रौजे हाफिज-ए-मिल्लत पर पहुंचा। चादर जुलूस में विभिन्न अंजुमनों ने शिरकत कर मनकबत का नजराना पेश किया। इस प्रकार मुख्य चादर जुलूस के अलावा व अन्य चादर जुलूस भी हाफिज-ए-मिल्लत पर पहुंच कर चादर पोशी की।
एमएलसी गुड्डु जमाली ने हाफिज ए मिल्लत की मजार पर पहुँचकर चादर पोशी व फातेहा पढ़ा और देश में अमन शान्ति की दुआ की। इस दौरान उन्होंने ने कहा की हम जब भी अल्लाह से दुआ करते हैं तो की पूरी दुनियां में अमन शांति हो इंसान इंसान से प्यार करे यही दुआ की है।

वहीँ चंद्रेवद राम करैली ने भी चादर पोशी के बाद कहा कि हाफिज ए मिल्लत साहब ने पैगाम दिया था आपीसी भाईचारा वह आज भी यहाँ कायम है इसके लिए हम सभी लोग उनका स्वागत करते हैं।
 

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695














 


close