Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गाजीपुर ने लहराया अपना परचम

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                      

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                   

आजमगढ़। स्व जे.के सिंह चैहान की याद में पांचवीं बार दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन जिले के सुखदेव पहलवान स्टेडियम में किया गया। अनिल चैहान के नेतृत्व में आयोजित इस जे के जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में पूर्वांचल से लगाए बिहार तक के लगभग 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है। जिसमें गाजीपुर से सुरेश प्रसाद प्रथम और आजमगढ़ से मृत्युंजय निषाद द्वितीय और लव कुश गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। वही कार्यक्रम में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने विजेता खिलाड़ियों को क्रमशः साइकिल, टेबल फैन और मिक्सर देकर सम्मानित किया है। इसके अलावा भी 7 अन्य खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार मेडल प्रदान किया गया है। चैहान समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वरू जे.के चैहान के अजीज मित्र बैजनाथ चैहान को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि रणधीर कुमार चैहान, एस. एस अली, प्रधान शोभनाथ, प्रधान सतीश चंद्र, हरिहर चैहान, कोच मोजम्मिल खान, अल्ताफ जावेद, रक्षित मिश्रा, सिकंदर चैहान, सुरेश सिंह, प्रेमा चैहान, गायक श्याम सुंदर चैहान आदि मौजूद रहे।
 

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695














 


close